सोनभद्र । जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज दोपहर में कलेक्ट्रेट में स्थापित विभिन्न अनुभागों एवं विभागों के आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर का जायजा लिया और कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित विभिन्न अनुभागों/विभागों के जिम्मेदारों को बेहतर साफ-सफाई के लिए दायित्वबोध किया। उन्होंने मीटिंग हाल, न्याय सहायक अनुभाग,सामान्य कार्यालय अनुभाग,पासपोर्ट अनुभाग, ई-डिस्ट्रिक्ट गवर्नेन्स कक्ष, राजस्व सहायक अनुभाग कक्ष, ई0आर0के0/आंग्ल अनुभाग कक्ष, स्थानीय निकाय अनुभाग कक्ष, रेकार्ड रूम अनुभाग, मुख्य राजस्व अनुभाग कक्ष, नजारत, कलेक्ट्रेट विद्युत नियन्त्रण कक्ष, ए0आर0ओ0 अनुभाग कक्ष, जिला वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया।