Sonbhadra News : ओबरा थाना दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनशिकायतें
ओबरा थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने फरियादियों की जनशिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।

sonbhadra
5:40 PM, July 11, 2026
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
० समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
ओबरा (सोनभद्र) । ओबरा थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने फरियादियों की जनशिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।
थाना दिवस के दौरान प्राप्त प्रत्येक शिकायत के समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरणों का आपसी समन्वय के साथ मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करते हुए निर्धारित समय सीमा में समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित एवं प्रभावी न्याय उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
थाना दिवस के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




