Sonbhadra News : जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण, देखी सुरक्षा व्यवस्था
अधिकारियों द्वारा घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सुरक्षा के समुचित प्रबंध एवं सतर्क निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि छठ पूजा का पर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया जा सके।

sonbhadra
3:08 PM, November 10, 2026
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । जिलाधिकारी चर्चिल गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा आगामी छठ पूजा के दृष्टिगत थाना चोपन क्षेत्रांतर्गत स्थित प्रमुख छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस प्रबंध, भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सुरक्षा के समुचित प्रबंध एवं सतर्क निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि छठ पूजा का पर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया जा सके।




