Sonbhadra News : "ऑपरेशन शुद्धि" के तहत लगभग 13 लाख 70 हजार का गांजा और हेरोइन बरामद
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 25 बंडलों में 25 किलोग्राम अवैध गांजा, 06 ग्राम अवैध हेरोइन, 03 एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा हेरोइन की खरीद-बिक्री से शेष बची ₹24,200 नकद धनराशि बरामद की गई।

sonbhadra
5:03 PM, November 27, 2026
शान्तनु विश्वास/प्रकाश खत्री
० ₹24,200 नकद एवं तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की सिल्वर रंग की होंडा सिटी व टाटा पंच कार बरामद
सोनभद्र । "ऑपरेशन शुद्धि" के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है ।
शुक्रवार को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में की जा रही वाहन चेकिंग के दौरान चुर्क जाने वाली सड़क पर सहिजन शराब भट्टी के सामने, बहद ग्राम सहिजन में कार्रवाई करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 25 बंडलों में 25 किलोग्राम अवैध गांजा, 06 ग्राम अवैध हेरोइन, 03 एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा हेरोइन की खरीद-बिक्री से शेष बची ₹24,200 नकद धनराशि बरामद की गई। इसके अतिरिक्त तस्करी में प्रयुक्त एक सिल्वर रंग की बिना नंबर प्लेट की होंडा सिटी व टाटा पंच कार भी बरामद की गई, जिसे नियमानुसार सीज किया गया। बरामद गांजा व हेरोइन की अनुमानित कीमत 13 लाख 70 हजार है । जबकि वाहन सहित सब बरामदगी 32लाख की आंकी जा रही है।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 952/2026, धारा 8/20/21/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 61(2)(ए) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में 1- मो0 उमर उर्फ बब्लु खान (39) पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी बहुअरा (हिन्दुआरी), थाना रॉबर्ट्सगंज, 2- अंशू गिरी उर्फ गोलू (24) पुत्र सुमन्त गिरी, निवासी परसिया (रामगढ़), थाना पन्नूगंज, 3- पुष्पराज यादव उर्फ श्याम (24) पुत्र बाबूलाल, निवासी जैत, थाना रॉबर्ट्सगंज शामिल है । गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ एवं प्रारंभिक विवेचना के दौरान मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त एवं तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं। उक्त व्यक्तियों की भूमिका, मादक पदार्थों के स्रोत एवं तस्करी के नेटवर्क के संबंध में गहनता से जांच एवं विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-
1. अभियुक्त मो0 उमर उर्फ बब्लु खान पुत्र नूर मोहम्मद
1. मु0अ0सं0 0152/2020, धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।
2. मु0अ0सं0 0210/2021, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
3. मु0अ0सं0 953/2026, धारा 8/20/21/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 61(2)(ए) बीएनएस, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
4. मु0अ0सं0 952/2026, धारा 8/20/21/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 61(2)(ए) बीएनएस, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
5. मु0अ0सं0 0101/2025, धारा 8/21/27(ए)/29 एनडीपीएस एक्ट, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
6. मु0अ0सं0 0185/2025, धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
7. मु0अ0सं0 0087/2020, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।
8. मु0अ0सं0 0067/2023, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
9. मु0अ0सं0 0744/2024, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
10. मु0अ0सं0 0789/2024, धारा 8/21/27(ए)/29 एनडीपीएस एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
11. मु0अ0सं0 1039/2024, धारा 8/21/27(ए)/29 एनडीपीएस एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
12. मु0अ0सं0 0168/2025, धारा 8/21/27(ए)/29 एनडीपीएस एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
2. अभियुक्त अंशू गिरी उर्फ गोलू पुत्र सुमन्त गिरी
1. मु0अ0सं0 0117/2023, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
2. मु0अ0सं0 207/2025, धारा 8/21/27(ए)/29/60 एनडीपीएस एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
3. मु0अ0सं0 1032/2024, धारा 8/21/27-ए/29 एनडीपीएस एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
4. मु0अ0सं0 952/2026, धारा 8/20/21/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 61(2)(ए) बीएनएस, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
5. मु0अ0सं0 953/2026, धारा 8/20/21/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 61(2)(ए) बीएनएस, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
3. अभियुक्त पुष्पराज यादव उर्फ श्याम पुत्र बाबूलाल यादव
1. मु0अ0सं0 0002/2025, धारा 8/21/27(क)/29 एनडीपीएस एक्ट, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
2. मु0अ0सं0 0101/2025, धारा 8/21/27(क)/29 एनडीपीएस एक्ट, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र।
3. मु0अ0सं0 0185/2025, धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र।
4. मु0अ0सं0 0052/2024, धारा 401 भा0द0वि0, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
5. मु0अ0सं0 0485/2024, धारा 351(2), 352 भारतीय न्याय संहिता, 2023, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
6. मु0अ0सं0 0789/2024, धारा 8/21/27(क)/29 एनडीपीएस एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
7. मु0अ0सं0 1039/2024, धारा 8/21/27(क)/29 एनडीपीएस एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
8. मु0अ0सं0 0193/2025, धारा 8/21/27(क)/29 एनडीपीएस एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
9. मु0अ0सं0 0207/2025, धारा 8/21/27(क)/29/60 एनडीपीएस एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
10. मु0अ0सं0 952/2026, धारा 8/20/21/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 61(2)(ए) बीएनएस, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।




