Sonbhadra News : जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक सम्पन्न
मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने आयुष्मान कार्ड....

sonbhadra
5:58 PM, October 17, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति, पीएमजेएसवाई के अंतर्गत प्रसव उपरांत दी जाने वाली धनराशि सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की और सम्बंधितों को आवश्यकता दिशा निर्देश भी दिया साथ ही किसी योजना में लापरवाही या शिथिलता बरतने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी दी।
वहीं सीडीओ जागृति अवस्थी ने कहा कि "जिले में आयुष्मान कार्ड बनावाने में यदि किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो वह मुख्य चिकित्साधिकारी अधिकारी कार्यालय में डिस्ट्रिक्ट इन्फारमेशन टेक्निकल आफिसर के कक्ष संख्या-18 में उपस्थित होकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकता है। उन्होंने पी0एम0जे0एस0वाई के अन्तर्गत प्रसव उपरान्त दिये जाने वाली धनराशि का भुगतान नियमित रूप से करने के निर्देश दिया। वहीं उन्होंने सुरक्षित मातृ वन्दना योजना, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, फैमिली प्लानिंग, नियमित टीकाकरण के प्रगति की गहन समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आर0बी0एस0के0 टीम के भ्रमण की मानीटरिंग नियमित रूप से की जाये तथा सी0एच0सी0 व पी0एच0सी0 पर रैण्डम आधार पर निरीक्षण किया जाये।
समीक्षा के उपरान्त मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम जनमानस को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने हेतु केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जो भी योजनाएं हैं, उनका क्रियान्वयन निर्धारित समय के अन्तर्गत पूर्ण किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। जिला स्वास्थ्य समिति के शासनादेशानुसार जिले में बेहतर जन स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए समयबद्ध तरीके से कार्य करें। भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुँचाया जाये।
इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, सीएमएस डॉ0 बी0 सागर, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, एसीएमओ डॉ0 आर0जी0 यादव, डॉ0 पी0एन0 सिंह, डॉ0 गुलाब शंकर यादव सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहे।




