Sonbhadra news : विश्व हिन्दू रक्षा परिषद की जिला कार्यकारिणी गठित, राकेश देव बने जिलाध्यक्ष व अमरनाथ सिंह महामंत्री
विश्व हिन्दू रक्षा परिषद की सोनभद्र जिला कार्यकारिणी का गठन आज चोपन स्थित होटल श्याम लॉज में एक बैठक के दौरान किया गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
चोपन सोनभद्र। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद की सोनभद्र जिला कार्यकारिणी का गठन आज चोपन स्थित होटल श्याम लॉज में एक बैठक के दौरान किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सचिव डॉ. बृजेश सिंह ने की। बैठक में संगठन के विस्तार, सशक्तिकरण और आगामी योजनाओं को लेकर गंभीर चर्चा की गई, जिसके उपरांत जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।घोषित कार्यकारिणी में राकेश देव को जिलाध्यक्ष, अमरनाथ सिंह को जिला महामंत्री, राजेश जिंदल को जिला प्रचारक, विजेंद्र सिंह और चंद्रमणि सिंह को जिला उपाध्यक्ष, राजेश त्रिपाठी और दिनेश पांडेय को जिला सचिव, अंकुर भारती और पिंटू मिश्रा को जिला मंत्री, मनोज चौबे को मीडिया प्रभारी तथा मोनी शर्मा को नगर सचिव नियुक्त किया गया। डॉ. बृजेश सिंह ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्व हिन्दू रक्षा परिषद समाज, संस्कृति और सनातन धर्म की रक्षा व जागरूकता के लिए कार्य कर रही है, और यह नई कार्यकारिणी निश्चित ही संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएगी। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, प्रदीप अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष संजय केशरी, राजेंद्र सिंह, दया सिंह,राहुल सिंह,तेजवंत पांडेय, विकास सिंह छोटकू सहित कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन के प्रति निष्ठा और समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ।
सम्बंधित खबर
अपना जिला