Sonbhadra News : एक अभियुक्त के विरुद्ध जिलाबदर की कार्रवाई
थाना करमा पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत एक अभियुक्त के विरुद्ध जिलाबदर की कार्रवाई की गई।

sonbhadra
9:45 PM, July 9, 2026
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा (सोनभद्र) । थाना करमा पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत एक अभियुक्त के विरुद्ध जिलाबदर की कार्रवाई की गई।
अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक), सोनभद्र द्वारा वाद संख्या- 1864/2023 (कम्प्यूटरीकृत वाद संख्या- D202316660001864), राज्य बनाम रहमान में पारित आदेश के अनुपालन में थाना करमा पुलिस द्वारा अभियुक्त रहमान पुत्र सकील अहमद, निवासी ग्राम बहेरा, थाना करमा, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 28 वर्ष को नियमानुसार नोटिस तामील कराते हुए आदेशों एवं निर्देशों से अवगत कराया गया तथा उसके विरुद्ध जिलाबदर की कार्रवाई की गई।




