Sonbhadra News : जिला बदर अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे
माह के लिए जिला बदर किए गए एक अभियुक्त को आदेश की अवहेलना करते हुए तेलगुड़वा स्थित घर पर पाया गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।

sonbhadra
11:17 PM, July 18, 2025
एम. शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । जिला मजिस्ट्रेट के आदेश द्वारा गुंडा एक्ट अधिनियम के तहत 6 माह के लिए जिला बदर किए गए एक अभियुक्त को आदेश की अवहेलना करते हुए तेलगुड़वा स्थित घर पर पाया गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।
चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुडवा चौराहे पर गत गुरुवार की देर रात चोपन थाना की पुलिस टीम ने तेलगुडवा निवासी अभियुक्त संजीव उर्फ पिंकू पासवान पुत्र मनोज कुमार पासवान को मुखबिर के सूचना के आधार पर धरदबोचा और थाना ले जाकर अग्रीम कारवाई जुट गई।
इस संबंध में थाना प्रभारी चोपन विजय कुमार चौरसिया से मिली जानकारी मुताबिक उपरोक्त अभियुक्त के विरूद्ध गुण्डा अधिनियम के तहत 6 माह हेतु जिला बदर किया गया था जिसको लेकर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा 16.06.2025 को आदेश जारी किया गया है अभियुक्त द्वारा आदेश की अवहेलना करते हुए पाया गया मजिस्ट्रेट आदेश के अनुपालन में
अभियुक्त संजीव उर्फ पिंकू पासवान के घर दबिश देते हुए गिरफ्तार कर लिया गया और मु0अ0स0 242/25 धारा 10 उ0 प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधि० 1970 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
. मु0अ0सं0-280/2020, धारा 147,148,308,323,504,324 भादवि ,2. मु0अ0सं0-063/2022, धारा 147, 148,307,323,504,325 भादवि
इस दौरान टीम में उ०नि० अभयनाथ सिंह यादवहे0का0 राजेन्द्र कुमार म०का० जोहरा बेगम का0 चालक सुनील कुमार यादव शामिल रहे।




