Sonbhadra News : राष्ट्रीय लोक अदालत में 89805 मामलों का निस्तारण
शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ जनपद न्यायालय, सोनभद के परिसर में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा किया गया।

sonbhadra
7:16 PM, September 12, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र। शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ जनपद न्यायालय, सोनभद के परिसर में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर रचना अरोड़ा प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय सोनभद्र, संदीप गुप्ता-II प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश सोनभद्र, गोविन्द मोहन विशेष न्यायाधीश एस0सी0एस0टी0 एक्ट सोनभद्र, ओमकार शुक्ला विशेष न्यायाधीश (पाक्सो) सोनभद्र, विपिन कुमार-III अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी/सी.ए.डब्लू सोनभद्र, हरिकेश कुमार अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी.सी/14 वाँ वित्त आयोग सोनभद्र, न्यायधीश पंकज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनभद्र, डॉ0 रामेश्वर दयाल सि0 जज सी0डि0, राहुल सिविल जज सी0डि0/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र, श्री अजय सिंह-II सि० जज सी०डि०/ए0सी0जे0एम0 एवं अन्य समस्त न्यायिक अधिकारीगण, सलन बागे अग्रणी बैंक प्रबन्धक इण्डियन बैंक, सोनभद्र तथा अरुण कुमार सिंह, अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहें।
जनपद न्यायाधीश द्वारा बैंकों द्वारा लगाये गये स्टाल का निरीक्षण कर वहाँ उपस्थित बैंक प्रतिनिधियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा बैंक प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में आमलोगों को लाभ देकर मामले निस्तारित करने का आवाह्न किया गया। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में विशिष्ट विषय आपराधिक शमनीय वाद, धारा-138 एन.आई.एक्ट के वाद, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकायें, पारिवारिक वादों, श्रम वादों, भूमि अधिग्रहण वादों, विद्युत एवं जल बिल (एक्सक्लूडिंग नॉन कंपाउंडेबल), सर्विस में वेतन एवं भत्तों से सम्बन्धित एवं सेवानिवृत्तिक परिलाभों से सम्बन्धित विवाद, राजस्व वाद (केवल माननीय उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालयों में लम्बित वाद), अन्य सिविल वादों (किराया, सुखाविकार, व्ययादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद) से सम्बन्धित मामलों के साथ-साथ सुलह योग्य प्री-लिटिगेशन मामलों का भी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में रामसुलीन सिंह जनपद एवं सत्र न्यायालय, सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 5, रचना अरोड़ा प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 25, रामकिशोर पाण्डेय एम0ए0सी0टी0 कोर्ट जनपद सोनभद्र द्वारा मामले निस्तारित 84 धनराशि 83638500, नरेन्द्र बहादुर प्रसाद, स्थायी लोक अदालत, सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 11 धनराशि 7611924, संदीप गुप्ता- द्वितीय प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश, सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 165 धनराशि 7198437, गोविन्द मोहन विशेष न्यायाधीश (एससीएसटी), सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 01 धनराशि 400, श्री विपिन कुमार- तृतीय अपर जनपद न्यायाधीश एफ.टी.सी./सी.ए.डब्लू, सोनभद्र द्वारा मामले निस्तारित 01 धनराशि 300, न्यायधीश पंकज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 2150 धनराशि 445000, डॉ0 रामेश्वर दयाल सिविल जज सी० डि० सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 127 धनराशि 4411729, श्री अजय सिंह- द्विताय सिविल जज सी0डि0/ए0सी0जे0एम0 द्वारा मामलें निस्तारित 127 धनराशि 1270, राजीव संजन मिश्रा, सिविल जज सी० डि०/ एफ०टी०सी०. सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 127 धनराशि 2500, मोहम्मद जीशान खान न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय घोरावल द्वारा मामले निस्तारित 65 धनराशि 650, सुश्री शिशिर श्रीवास्तव सिविल जज जू0डि0 द्वारा मामलें निस्तारित 64 धनराशि 680, रिचा केशरवानी न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 150 धनराशि 2900, इन्दु वर्मा सि0 जज जू० डि० एफ.टी.सी./ सी.ए.डब्लू द्वारा मामलें निस्तारित 03 धनराशि 1500, अभिलाषा सि० जज जू० डि० एफ.टी.सी./14 वाँ वित्त आयोग द्वारा मामलें निस्तारित 23 धनराशि 230, धीरेन्द्र कुमार सोनकर अपर सिविल जज जू०डि० दुद्धी, सोनभद्र द्वारा मामले निस्तारित 288 धनराशि 2880, मुरलीधर सिंह, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 12 धनराशि 4600, इस प्रकार कुल 3429 मामलों का निस्तारण उपरोक्त न्यायालयों द्वारा किया गया जिसकी जुर्माना एवं समाधान धनराशि 104723500 रूपये रही।
इसके अलावा जनपद के समस्त राजस्व न्यायालयों, अन्य न्यायालयों एवं अन्य विभागों में लम्बित वाद एवं प्री-लिटिगेशन वाद के कुल 85884 मामलों का निस्तारण किया गया, जिसकी जुर्माना एवं समाधान धनराशि 190957207 रूपये हुए तथा निजी एवं सार्वजनिक बैंकों के कुल 492 मामलों का निस्तारण किया गया, जिसकी समाधान धनराशि 25678827 रुपये हुई। इस प्रकार शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 89805 मामलों का अन्तिम रूप से निस्तारण किया गया, जिसकी कुल समाधान धनराशि 321359534 रुपये हुई।
राष्ट्रीय लोक अदालत के अनुक्रम में ही दिनांक 09.09.2026, 10.09.2026 व 11.09.2026 को आयोजित विशेष लोक अदालत में लघु अपराध (Petty Offences) के कुल 51 मामलें निस्तारित किये गये।
यह जानकारी, राहुल सिविल जज सी०डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा दी गयी हैं।




