Sonbhadra News : दो बाइकों की सीधी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
करमा थाना क्षेत्र में दो बाइकों की सीधी टक्कर में एक अधेड़ की मौत हो गयी जबकि तीन लोग घायल हो गए । जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है ।

घटना स्थल पर जुटी भीड़
sonbhadra
5:57 PM, February 21, 2025
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र में दो बाइकों की सीधी टक्कर में एक अधेड़ की मौत हो गयी जबकि तीन लोग घायल हो गए । जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है ।
जानकारी के मुताबिक रामनारायण कोल उम्र 58 वर्ष मिर्जापुर अपने लड़की गोलू को लेकर बाइक से मधुपुर की तरफ जा रहे थे । वहीं दूसरी तरफ से सुभाष यादव पुत्र बालेश्वर यादव व मनोज यादव पुत्र रामबली यादव निवासी सिरसिया ठाकुरई की बाइक का आमने-सामने टक्कर हो गया । जिसमें राम नारायण को उम्र 58 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि गोलू घायल हो गई । वही सुभाष यादव व मनोज यादव की हालत गंभीर है । जिसे तुरंत जिला अस्पताल भेज दिया गया है ।।




