Sonbhadra News : बाइक और कार की सीधी टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरमुरा स्थित मिलन ढाबा के पास बीती रात को बाइक और एक कार में आमने-सामने टक्कर हो गई । इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

sonbhadra
9:08 AM, July 16, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरमुरा स्थित मिलन ढाबा के पास बीती रात को बाइक और एक कार में आमने-सामने टक्कर हो गई । इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।
जानकारी मुताबिक बीती रात चोपन पुलिस को सूचना मिली कि गुरमुरा स्थित मिलन ढाबा से करीब 100 मीटर आगे डाला की तरफ़ वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर एक मोटरसाइकिल और एक एक्सयूवी कार की आमने-सामने टक्कर हो गई है। इस टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार चालक मिर्जापुर जिला के सेमरी निवासी जीत नारायण (42) पुत्र लालमन गंभीर रूप से घायल हो गए और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई । सूचना मिलते ही हाथीनाला थाना की पीआरवी 112 पुलिस और चोपन थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर घायल मोटरसाइकिल चालक जीत नारायण को इलाज के लिए सीएचसी चोपन भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ।




