Sonbhadra News : नाट्य कला समिति की बैठक में दिनेश बने अध्यक्ष
थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवार गांव में नाट्य कला के मंचन को लेकर एक आवश्यक बैठक आहूत की गई।

सोनभद्र
7:26 PM, October 17, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)
विंढमगंज(सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फुलवार में जय भारती नाट्य कला समिति का बैठक आहूत किया गया जिसमें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के शुभ अवसर पर नाट्य कला का मंचन होना सुनिश्चित किया गया।समिति ने सर्वसम्मति से समिति का अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ग्राम प्रधान फुलवार को बनाया गया।
वही कमेटी के मुख्य संरक्षक डा0 विनय कुमार श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया तथा संरक्षक मंडल में वीरेेंद्र चौधरी, मुकेश गुप्ता, उपेन्द्र श्रीवास्तव, धनेश कुशवाहा, गुलाबचंद कन्नौजिया व गुलाब भारती को शामिल किया गया। उपाध्यक्ष विकाश कुमार श्रीवास्तव व बबलू कुशवाहा तथा वरिष्ट उपाध्यक्ष दीनदयाल भारती को बनाया गया। कोषाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा व सचिव की जिम्मेदारी पप्पू यादव को सौंपी गई। विकलेश कुमार, विमलेश कुमार, सूरज कुमार, अंशु हलवाई, अजित गुप्ता, दीपू, आयुष कुमार, धीरेंद्र कुमार, मुकेश कन्नौजिया, राधे मोहन, मनीष कुमार ,जोखू यादव, सोहन भारती, दीपक कुमार को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया है।




