Sonbhadra News : डीआईजी सीआईएसएफ ने किया वार्षिक निरीक्षण
मनीष सिंह, उप महानिरीक्षक सीआईएसफ पूर्वी क्षेत्र-2 मुख्यालय प्रयागराज ने ओबरा तापीय विद्युत परियोजना स्थित सीआईएसएफ इकाई की दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण किया।

sonbhadra
7:28 PM, July 2, 2026
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
० सीआईएसएफ अग्निशमन नवनिर्मित स्टेशन का लोकार्पण’
ओबरा (सोनभद्र) । मनीष सिंह, उप महानिरीक्षक सीआईएसफ पूर्वी क्षेत्र-2 मुख्यालय प्रयागराज ने ओबरा तापीय विद्युत परियोजना स्थित सीआईएसएफ इकाई की दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ताप विद्युत परियोजना ओबरा में सीआईएसएफ की तैनानी वाले सम्पूर्ण क्षेत्र की सुरक्षा समीक्षा की तथा बल सदस्यों को वर्तमान परिपेक्ष में आ रही चुनौतियों से अवगत कराया एवं उससे निपटने हेतु विभिन्न अहम तरीकों के सम्बंध में निर्देशित किया। तदोपरांत सिंह द्वारा सीआईएसएफ इकाई के आवासीय परिसर में शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के उपरांत इकाई परिसर में जवानों के बैरक एवं मेस का निरीक्षण, परिसर में वृक्षारोपण व जवानों का सैनिक सम्मेलन के दौरान बल सदस्यों को देश की वर्तमान चुनौतियों एवं ताप विद्युत परियोजना की सुरक्षा को अभेद्य बनाए रखने हेतु प्रोत्साहित एवं निर्देशित किया गया।
सिंह के कर कमल द्वारा ओबरा ‘स‘ तापीय विद्युत परियोजना स्थित नवनिर्मित केऔसुब अग्निशमन शाखा फायर स्टेशन का लोकार्पण, सतीश कुमार सिंह, कमांडेंट/सीआईएसफ यूनिट ओबरा तथा अजय कुमार राय, महाप्रबंधक/सिविल तापीय विद्युत परियोजना ओबरा की गरिमामई उपस्थिति में की गई। इस शुभ अवसर पर लोकार्पण के दौरान एक के नारा, सहायक कमांडेंट/ संयंत्र, जी टोप्पा, सहायक कमांडेंट, निरीक्षक सचिन कुमार निराला, निरीक्षक महेश सिंह यादव, निरीक्षक राकेश कुमार, निरीक्षक हुपेंद्र कुमार तथा इकाई के अन्य अधिकारी तथा बल सदस्य उपस्थित रहे।




