Sonbhadra News : नगर में आकर्षण का केंद्र बना अलग-अलग दुर्गा पंडाल, सजावट देखने उमड़ी भीड़
रविवार की रात आठ बजे तथा सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे आचार्य कमलेश मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडाल मे आरती कराई। जय माता दी के जोरदार जयकारे से नगर गूँज उठा।

sonbhadra
2:33 PM, October 19, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । मां दुर्गा पूजा शीतला श्रृंगार समिति की ओर से मनोहारी पंडाल सजा है। साज सज्जा को भव्य रूप दिया गया है। पंडाल के इर्द गिर्द के सभी देवी मंदिरों की भी सजावट हुई है। क्षेत्र में अद्वितीय मनमोहक आकर्षक ढंग से गुफा सजाई गई है। आदिशक्ति माँ काली झांकी दर्शन, माँ शारदा, भारत माता, भूत कंकाल समेत दस आकर्षक झाँकियां भी सजाई गई है जोकि बहुत ही मनमोहक है। शनिवार की शाम से पंडाल मे मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर पूजन की शुरुआत हो चुकी है। रविवार की रात आठ बजे तथा सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे आचार्य कमलेश मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडाल मे आरती कराई। जय माता दी के जोरदार जयकारे से नगर गूँज उठा। दशमीहवा तालाब पर स्थित दुर्गा मंदिर, शिव शंकर, माता शीतला मंदिर, अष्टभुजा मंदिर तथा झाँकियां सज गई है। कार्यक्रम संयोजक शिप्पू अग्रहरि, अमन उमर, यजमान विवेक उमर, शिवेंद्र त्रिपाठी, रणधीर मोदनवाल, राहुल तिवारी, कार्तिकेय, वैभव समेत समिति के लोग कार्यक्रम मे तन्मयता से जुटे हैं।
इसके अलावा नगर के धर्मशाला प्रांगण में भी श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से भव्य पंडाल सजाया गया है। जिसमे आदिशक्ति माँ दुर्गा की प्रतिमा विराजित है। दुर्गा मंदिर तिराहे पर भी जय मां दुर्गा श्रृंगार समिति ने शेरावाली की भव्य सजावट की है। लक्ष्मी, सरस्वती, काली की मूर्ति आकर्षक का केंद्र बनी हुई है। क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन पूजन के लिए जुट रही है।




