Sonbhadra news : मारकुंडी पुरानी घाटी में लोड डीजल टैंकर पलटी, बाल - बाल बचे चालक खलासी
मारकुंडी पुरानी घाटी मे आज में दोपहर 3 बजे के लगभग डीजल लदा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया।

sonbhadra
7:50 PM, August 15, 2025
राकेश चौबे
★ घंटों अवरुद्ध रहा आवागमन रिसाव हो रहे डिजल को बाल्टी डब्बों में भरते रहे स्थानीय लोग
मारकुंडी सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी पुरानी घाटी मे आज में दोपहर 3 बजे के लगभग डीजल लदा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे 20 हजार लीटर डीजल घंटो तक बहता रहा है। मारकुंडी घाटी में छोटे बड़े वाहन चालको ने अपने गाड़ियों मे डीजल भर रहे थे और आस-पास के लोगो ने बाल्टी और डब्बो मे डीजल भरने में लग गए। इस दौरान मारकुंडी घाटी मे घंटो तक जाम लगा रहा और यातायात बाधित रहा। इस हादसे मे टैंकर चालक बाल-बाल बच गया जबकी खलासी के पैर मे चोट लगने घायल हो गया। चालक संदीप गुप्ता निवासी चौक थाना मुगलसराय ने बताया की वह मुगलसराय से टैंकर मे 20 हजार लीटर डीजल डलवा कर छत्तीसगढ जा रहा था हादसे मे मेरा खलासी अरविंद यादव निवासी सरेशर जनपद मुगलसराय पैर मे गंभीर चोट लगने से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर गुरमा चौकी प्रभारी धर्मनारायण भार्गव ने मौके पर पहुंच तत्काल फायर बिग्रेड को मौके पर बुलाया और घायल खलासी को एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय भेज दिये। इस दौरान राज मार्ग पर डीजल गिरने से बाइक सवार अनियंत्रित फिसल कर गिर गए।




