Sonbhadra News : डाला में फैला डायरिया, डॉक्टर की टीम कर रही इलाज
स्थनीय नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में स्थित निजी पब्लिक स्कूल के पास आदिवासी बस्ती में डायरिया का प्रकोप फैलने से नगर मदनं हड़कम्प मच हुआ है ।

sonbhadra
8:13 PM, August 29, 2024
मंटू शर्मा/घनश्याम पांडे (संवाददाता)
डाला/चोपन (सोनभद्र) । स्थनीय नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में स्थित निजी पब्लिक स्कूल के पास आदिवासी बस्ती में डायरिया का प्रकोप फैलने से नगर में हड़कम्प मच हुआ है । एक ही जाति व समुदाय के मासूम बच्चों के साथ बुजुर्ग महिला पुरूष व युवती को डायरिया ने अपनी चपेट में ले लिया है । जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया । जिनका इलाज जारी है ।
मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत डाला बाजार के वार्ड नंबर सात नई बस्ती डाला देहात में स्थित एक निजी पब्लिक स्कूल के पास आदिवासी बस्ती में डायरिया के मरीजों की बढ़ते हुए संख्या को देखकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गई है । जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम रहवासियों के घर पहुंचकर दो दिन से इलाज करना शुरू कर दिया है ।
बताया जा रहा है कि रिशु उम्र लगभग 5 वर्ष पुत्र स्व रामबिलास बैगा को 21 अगस्त को डायरिया की शिकायत हुई। जिसके बाद परिजनों ने डाला निजी क्लीनिक में उपचार हेतु ले गए, जहां डाक्टर ने मरीज को अन्य डाक्टर को दिखाने को कहा, फिर परिजनों के द्वारा चोपन अस्पताल ले जाते समय ही रास्ते में मासूम ने दम तोड़ दिया और चिकित्सकों ने की मृतक घोषित कर दिया था ।
वहीं दूसरे तरफ मिली जानकारी अनुसार नगर के नंबर 7 के नई बस्ती डाला देहात बैगा बस्ती में लगभग आधा दर्जन से अधिक रहवासी डायरिया की बीमारी से ग्रस्ति हो चुकें हैं ।
बुधवार को चोपन सीएचसी में रोहित कुमार पुत्र स्व रामबिलास बैगा, लक्ष्मी पुत्री स्व रामबिलास बैगा, शिवा उम्र लगभग 3 वर्ष पुत्र मोहन बैगा, राखी उम्र लगभग 3 माह शांति उम्र लगभग 40 वर्ष पत्नी बुदई बैगा रामकुमार उम्र लगभग 15 वर्ष पुत्र बिरबल, पवन उम्र लगभग 4 वर्ष पुत्र मोहन, दीया उम्र लगभग 15 माह पुत्र प्रहलाद बैगा धनभागी उम्र 60 वर्ष पत्नी स्व बंशी, महेश व रोहित को भर्ती किया गया जिनका इलाज चल रहा है।वहीं संतोषी उम्र 30 वर्ष पत्नी देवराज एव लक्ष्मी का इलाज जिला अस्पताल लोढ़ी में चल रहा है ।




