Sonbhadra News : चुर्क मस्जिद के सदर अख्तर खान का इंतकाल, कल होगा सुपुर्द-ए-खाक
नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा स्थित चुर्क मस्जिद के सदर अख्तर खान का लंबी बीमारी के बाद बुधवार शाम 4 बजे इंतकाल हो गया। वे 78 वर्ष के थे।

sonbhadra
8:40 PM, May 20, 2026
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा स्थित चुर्क मस्जिद के सदर अख्तर खान का लंबी बीमारी के बाद बुधवार शाम 4 बजे इंतकाल हो गया। वे 78 वर्ष के थे। परिजनों ने बताया कि अख्तर खान काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही चुर्क- घुर्मा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर उनके आवास पर शुभचिंतकों व क्षेत्रीय लोगों का तांता लगा रहा।
कल होगा सुपुर्द-ए-खाक
हाजी अख्तर खान का मिट्टी दफन गुरुवार को शाम 3 बजे मोसही कब्रिस्तान में किया जाएगा। श्रद्धांजलि देने पहुंचे गणमान्य निधन की सूचना पर नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा के चेयरमैन प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव, पूर्व चेयरमैन सईद कुरैशी, इंद्रसेन सिंह, राजबली मौर्य,स्वदीप श्रीवास्तव, मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दुआ की।
अख्तर खान अपने मिलनसार स्वभाव के लिए क्षेत्र में जाने जाते थे। मस्जिद के सदर के रूप में उन्होंने लंबे समय तक समाज सेवा की।
इस दुःख की घडी में मस्जिद कमेटी रेहान शाह, कैफ़ खान, अहमद रजा, मुजीब खान, फरहान खान, मीजान खान, असलम अली उपस्थित थे।




