Sonbhadra News : धर्मेंद्र ओझा अध्यक्ष, राजेश अग्रवाल महामंत्री निर्वाचित
टीसोटीबीए का चुनाव रविवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित कार्यालय में संपन्न हुआ। धर्मेंद्र ओझा अध्यक्ष तो वहीं राजेश अग्रवाल महामंत्री निर्वाचित हुए।

sonbhadra
8:00 AM, August 12, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव रविवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित कार्यालय में संपन्न हुआ। अध्यक्षता पवन कुमार शर्मा और संचालन महामंत्री प्रकाश यादव ने किया। चुनाव अधिकारी विजय शंकर तिवारी व वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में निर्वाचन कराया गया। चुनाव में जहाँ धर्मेंद्र कुमार ओझा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए, वहीं राजेश कुमार अग्रवाल महामंत्री चुने गए और विजय शंकर तिवारी संरक्षक निर्वाचित हुए।
बार के अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता व महामंत्री श्री प्रकाश यादव के संचालन में राज्य कर कार्यालय सोनभद्र स्थित बार कक्ष में एक सभा का आयोजन किया गया तथा साधारण सभा के उपरांत बार का चुनाव संपन्न हुआ ।
चुनाव अधिकारी विजय शंकर तिवारी व वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया का पालन करते हुए चुनाव कराया गया सबसे पहले अध्यक्ष पद पर चुनाव हुआ जिसमें धर्मेंद्र कुमार ओझा ( निर्विरोध) निर्वाचित घोषित किए गए, इसी प्रकार से पूरी निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की गई। जिसमें उपाध्याक्ष शिवराम सिंह एवं विमल कुमार तिवारी, संगठन सचिव आनंद श्रीवास्तव एवं पंकज शेखर, लेखा परिक्षक गोविंद प्रसाद, प्रवक्ता मकसूद अली एवं शैलेश देव पांडेय, सह सचिव विकास कुमार कुशवाहा, कोषाध्यक्ष भगत सिंह, कार्यकारणी के0के0 तिवारी, के0के0 सिंह, सुब्रम्ह सिंह, अनिल कुमार सिंह, के0सी0 सिंह, पवन कुमार शर्मा, विद्यावती सिंह, अखिलेश पांडेय, सत्येंद्र सिंह, प्रकाश यादव निर्वाचित हुए।
कार्यक्रम के अंत में बार के निवर्तमान अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने सौहार्दपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न होने पर सभी सदस्यों को बधाई दी तथा धन्यवाद देने हुए 15 दिनों के भीतर शपथ ग्रहण समारोह कराने की बात कही तथा सभा समाप्ति की घोषणा किया ।




