Sonbhadra News : देवर-देवरानी का झगड़ा छुड़ाने गई भाभी पर देवर ने डंडे से किया प्रहार, भाभी की मौत
चीख पुकार सुन सुनील की भाभी मालवंती देवी 45 वर्ष पत्नी गोविंद पासवान मौके पर पहुंचकर देवर देवरानी की झगड़ा छुड़ाने पहुंची ही थी कि नाराज देवर सुनील ने अपने भाभी मालवंती पर डंडे से प्रहार कर दिया ।

घटना स्थल पर पुलिस जांच करने पहुंची
sonbhadra
12:37 PM, April 17, 2025
पी0के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
० कोन थाना क्षेत्र के निगाई गांव का मामला
शराब पीने के लिए महुआ बेचने जा रहा था देवर, पत्नी के मना करने पर हुआ विवाद
कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निगाई निवासी सुनील पासवान गुरुवार की सुबह शराब पीने के लिए घर से महुआ लेकर बेचने जा रहा था कि सुनील की पत्नी ने बेचने से मना करने लगी । जिसके बाद दोनों में झगड़ा होने लगा । देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सुनील डंडा से पत्नी नीतू देवी को मारने-पीटने लगा । चीख पुकार सुन सुनील की भाभी मालवंती देवी 45 वर्ष पत्नी गोविंद पासवान मौके पर पहुंचकर देवर देवरानी की झगड़ा छुड़ाने पहुंची ही थी कि नाराज देवर सुनील ने अपने भाभी मालवंती पर डंडे से प्रहार कर दिया । जिससे मालवंती के सिर में गंभीर चोटें आने से मौत हो गई। मौत की खबर सुनते हैं सुनील मौके से फरार हो गया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि देवर देवरानी की झगड़ा छुड़ाने गई उसके भाभी मालवंती को डंडे से वार करने से मालवंती की मौत हो गई । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया । आरोपी फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है ।



