Sonbhadra News : रामलीला में रावण अंगद संवाद तथा लक्ष्मण शक्ति की लीला देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु
अंगद रावण की सभा में पहुंचे तो वहां नाना प्रकार के लोग विराजमान थे। रावण और उनके पुत्र विराजमान थे। रावण के दरबार में अंगद ने कहा कि मेरे यहां आने का कारण प्रभु श्री राम और तुम्हारे दोनों के विचारों

sonbhadra
6:29 PM, October 18, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । घोरावल नगर के श्री रामेश्वर रामलीला मंच पर चल रही रामलीला मे रावण अंगद संवाद तथा लक्ष्मण शक्ति की लीला दिखाई गई। युद्ध करने के पूर्व प्रभु श्रीराम ने अंगद को रावण की सभा में अपना दूत बनाकर सुलह करने के लिए भेजा। प्रभु श्रीराम ने अंगद से कहा कि हे अंगद, रावण के द्वार जाओ। कुछ सुलह हो जाए, उनके और हमारे विचारों में एकता आ जाए, जाओ तुम उनको शिक्षा दो। अंगद रावण की सभा में पहुंचे तो वहां नाना प्रकार के लोग विराजमान थे। रावण और उनके पुत्र विराजमान थे। रावण के दरबार में अंगद ने कहा कि मेरे यहां आने का कारण प्रभु श्री राम और तुम्हारे दोनों के विचारों में एकता आ जाए। तुम्हारे यहां संस्कृति के प्रसार में अभाव आ गया है, अब मैं उस अभाव को शांत करने आया हूं। चरित्र की स्थापना करना राजा का कर्त्तव्य होता है, तुम्हारे राष्ट्र में चरित्र हीनता आ गई है। तुम्हारा राष्ट्र उत्तम प्रतीत नहीं हो रहा है इसलिए मैं आया हूँ। लेकिन रावण अपने जिद के आगे अंगद की एक न सुनी। अंगद ने अपना पैर ताल ठोक कर जमा दिया। और वहां उपस्थित लोगों में से किसी ने अंगद के रखे पैर को हटाना तो दूर हिला तक नहीं सके। अपनी वीरता का प्रदर्शन दिखा अंगद वहां से जय श्री राम का उद्घोष कर निकल गए। सुरेश चौधरी, विजय, सूरज, आदि कलाकारों ने पात्रों की भूमिका निभाई। मेकअप मास्टर अर्जुन उमर तथा रामचंद्र गिरी ने पात्रों को सजाया।




