Sonbhadra News : लंका दहन का दृश्य देखकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
अशोक वाटिका में हनुमान जी का उत्पात मचाने, राक्षसों को मारने की लीला देख बच्चे खुश दिखे।

sonbhadra
10:41 PM, October 17, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । घोरावल नगर में श्री रामेश्वर रामलीला मे मुख्य लीला लंका दहन दिखाया गया। जंगल में वानर सेना समेत श्री राम लक्ष्मण का सीता खोज, संपाति से वार्ता, समुद्र पार कर सीता की खोज की योजना, हनुमान को उनका पराक्रम स्मरण कराना तथा हनुमान जी का लंका में प्रवेश कर सोने की लंका को जलाना आदि दृश्य दिखाया गया। अशोक वाटिका में हनुमान जी का उत्पात मचाने, राक्षसों को मारने की लीला देख बच्चे खुश दिखे। विजय उमर, पारस मोदनवाल, सुरेश चौधरी, सूरज उमर, हरिओम, कार्तिकेय, विनायक, काव्या, अंशुमान समेत कार्यकर्ता तन मन से अभिनय में लगे रहे। समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार किसानु, रामचन्द्र गिरी, मेकप आर्टिस्ट अर्जुन उमर समेत सैकड़ों की संख्या मे श्रद्धालु उपस्थित रहे।




