Sonbhadra News : महायज्ञ में अंतिम दिन परिक्रमा करने उमड़ पड़े श्रद्धालु
विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ ग्राम में आयोजित हो रहे श्रीराम चरितमानस नवाह पारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं भंडारा बुधवार को

सोनभद्र
4:35 PM, February 11, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता )
विंढमगंज (सोनभद्र )। थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ ग्राम पंचायत में नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस नवाह परायण महायज्ञ में अंतिम दिन परिक्रमा करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान वेदमंत्रों की ध्वनि और जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
आचार्य पंडित तेजभान त्रिपाठी एवं सह आचार्य पंडित अमन शास्त्री ने वैदिक अनुष्ठान संपन्न कराया। यज्ञाधीश स्वामी रामानंद जी महाराज ने कहा कि बुधवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर हवन एवं भंडारे के साथ महायज्ञ का विसर्जन किया जाएगा।




