Sonbhadra news : विकास खण्ड करमा : क्षेत्र पंचायत की बैठक में 20 करोड़ का प्रस्ताव मंजूर
विकासखंड करमा में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक सकुशल सम्पन्न हुई, जिसमें वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्यों एवं क्षेत्र पंचायत द्वारा कराए गए कार्यों पर चर्चा की गई

sonbhadra
9:16 PM, August 20, 2025
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा सोनभद्र । विकासखंड करमा में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक सकुशल सम्पन्न हुई, जिसमें वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्यों एवं क्षेत्र पंचायत द्वारा कराए गए कार्यों पर चर्चा की गई और आगामी कार्य योजना की रूपरेखा तैयार की गई। खण्ड विकास अधिकारी गुरुशरन श्रीवास्तव ने बताया कि लगभग 20 करोड़ का प्रस्ताव क्षेत्र पंचायत की बैठक में मंजूर किया गया जिसमे मनरेगा से 13 करोड़, राज्य वित्त आयोग से 2करोड़, पंद्रहवां केंद्रीय वित्त आयोग से 2करोड़, सांसद निधि से एक करोड़, विधायक निधि से एक करोड़ , डी0एफ0एम0 से एक करोड़ का प्रस्ताव क्षेत्र पंचायत द्वारा मंजूर की किया गया। इसके अलावा प्रकाश, पानी की व्यवस्था, स्वच्छता, का काम प्राथमिकता के आधार पर होगा।उन्होंने शासन द्वारा जारी जन कल्याणकारी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। एडीओ आईएसबी अनंत कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए ऋण उपलब्ध करवाकर स्वावलंबी बनाने की बात बताई। एडीओ पंचायत बृजेश कुमार सिंह ने सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय,आर0आर0सी0सेंटर, आदि की जानकारी दी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ0मुन्ना प्रसाद ने बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों एवं उससे बचाव की जानकारी दी। पशु चिकित्सक आनंद कुमार मौर्य ने पशु बीमा, मेरी नंदिनी योजना, आदि की जानकारी दी।
उक्त अवसर पर श्यामबिहारी लेखाकार, अजय कुमार, राजबहादुर, अनुज कुमार त्रिपाठी, सुनील कुमार यादव, ऋषि कुमार,अजीत कुमार, अनूप कुमार सिंह, विकास कुमार, रोहित सिंह, बीडीसी व ग्राम प्रधान,आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विंध्यवासिनी मिश्र "लहरी" ने किया।




