Sonbhadra news : जिलाकारागार में निरुद्ध बंदी की इलाज के दौरान हुई मौत
जिलाकारागार में निरुद्ध बंदी की शनिवार दोपहर 12 बजकर 4 मिनट पर वाराणसी बीएचयू में इलाज के दौरान मौत हो जाने से जिलाकारागार परिसर में शोक की लहर दौड़ गई।

sonbhadra
8:20 PM, November 29, 2025
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । जिलाकारागार में निरुद्ध बंदी की शनिवार दोपहर 12 बजकर 4 मिनट पर वाराणसी बीएचयू में इलाज के दौरान मौत हो जाने से जिलाकारागार परिसर में शोक की लहर दौड़ गई।
उक्त सम्बंध में जिलाकारागार जेलर ए. के. सिन्हा ने बताया कि जिलाकारागार का में निरुद्ध बंदी रमेश बैगा 55 वर्ष पुत्र झुम्मन बैगा निवासी ग्राम जुड़ौली कालोनी टोला महुअरिया थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र जो 25 नवम्बर की रात में सांस लेने में परेशानी होने पर जिला अस्पताल भेजा गया था। जिसकी हालत बिगड़ने पर 28 नवम्बर को वाराणसी रेफर कर दिया गया था। जिसकी इलाज के दौरान 29 नवम्बर दोपहर 12:04 मिनट पर मौत हो गई। जिसकी सुचना परिजनों को दे दिया गया है।




