Sonbhadra News : किराना दुकान में बिकती थी देसी-विदेशी शराब, कारोबारी गिरफ्तार
डाला क्षेत्र के झूलन ट्राली के नीचे स्थित बीज भंडार व किराना की एक संयुक्त दुकान में अवैध शराब के कारोबार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी कर 8.64 ली0 अवैध शराब जब्त की है....

sonbhadra
10:17 PM, October 3, 2025
एम0 शर्मा (संवाददाता)
डाला । डाला क्षेत्र के झूलन ट्राली के नीचे स्थित बीज भंडार व किराना की एक संयुक्त दुकान में अवैध शराब के कारोबार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी कर 8.64 ली0 अवैध शराब जब्त की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। वहीं, अवैध शराब बिक्री मामले में पुलिस ने दुकान के मालिक को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत चालान कर दिया है।
चौकी प्रभारी आशीष कुमार पटेल ने बताया कि वह हेड कांस्टेबल शिवशरण राम व टीम के साथ डाला मेले में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि झूलन ट्राली के पास स्थित जनरल स्टोर व बीज भंडार की दुकान का मालिक अपनी दुकान के अंदर देशी व अंग्रेजी शराब की अवैध बिक्री कर रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी तो दुकानदार कृष्ण कुमार कुशवाहा निवासी डाला मलिन बस्ती मौके पर मौजूद मिला।जिसके दुकान की तलाशी के दौरान दुकान में छिपाकर रखी शराब की बोतलें बरामद हुईं।बरामद शराब में आइकॉनिक लाइट 3 सीसी, इंपीरियल ब्लू 2 सीसी, 8 पीएम 2 पाउच, ऑफिसर चवाइस 8 पाउच, ब्लू लाइन देशी शराब 15 पाउच तथा दारु डंगरी देशी शराब 18 पाउच शामिल हैं। प्रत्येक में 180 मिली मात्रा पाई गई, जिन्हें कुल मिलाकर लगभग 8 लीटर 640 मिली अवैध शराब बरामद पुलिस ने किया। पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि दशहरा पर्व पर अधिक मुनाफा कमाने के लिए वह शराब बेच रहा था। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत चालान कर दिया।




