रमेश (संवाददाता )
दुद्धी,सोनभद्र।दुद्धी कस्बा स्थित भावराव देवरस राजकीय महाविद्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद का आगमन हुआ। जहाँ मिडिया से बात चीत करते हुए यूपी उप चुनाव को लेकर एक बड़ा बयान दिया हैं।उन्होंने मीडिया के सवालों पर जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी का असर कांग्रेस में नहीं दिखाई दे रहा है, तो उपचुनाव में क्या दिखेगा।अखिलेश यादव अकेले चुनाव लड़े या कांग्रेस के साथ जनता सच्चाई जान चुकी है। प्रदेश के उप चुनाव में कमल खिलेगा।उन्होंने कहा कि कोई देश के साथ व समाज के साथ गद्दारी करेगा, तो कानून अपना काम करेगी, दुद्धी को जिला बनाओ के मुद्दे पर कहा कि अभी जिला बनाने के मुद्दे पर कोई विचार विमर्श नहीं है,जब समय आयेगा तो भाजपा ही दुद्धी को जिला बनाएगी।उन्होंने सोनभद्र में अवैध खनन पर कहा कि आपके द्वारा संज्ञान में लाई गई है। जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
इस दौरान एससी एसटी आयोग उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्त, जिला प्रभारी अनिल सिंह,श्रवण सिंह गोंड,डीएम बद्रीनाथ सिंह, सीडीओ जागृति अवस्थी,पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, डीसी सरिता सिंह, एसडीएम निखिल यादव, एडिशनल एसपी त्रिभुन नाथ त्रिपाठी, पुलिस उपाधीक्षक संजीव कटियार, अमित कुमार, प्रदीप सिंह चंदेल,हर्ष पांडे के अलावा चेयरमैन कमलेश मोहन, मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी, जिला मंत्री दिलीप पांडे, बबलू सिंह,सूरज देव सेठ, राम सुरेश कुशवाहा, मनीष जायसवाल ,अनिल हलवाई, धर्मेंद्र पाल अन्य विभाग के उच्च अधिकारी कर्मचारीगण तथा भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही।