Sonbhadra News : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का सोनभद्र आगमन आज
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आज जनपद सोनभद्र में भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। इसी क्रम में आज उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का पूर्वांहन 11:00 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस लाइन चुर्क में...

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
sonbhadra
8:45 AM, October 24, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आज जनपद सोनभद्र में भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। इसी क्रम में आज उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का पूर्वांहन 11:00 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा दुद्धी डिग्री कॉलेज में आगमन होगा तत्पश्चात वहाँ से गढ़वा झारखण्ड के लिए प्रस्थान करेंगें। अपरान्ह 12:30 बजे गोसाई बाग मैदान नगर उटारी, गढ़वा झारखंड विधानसभा के भवनाथपुर में भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप शाही की जनसभा में प्रतिभाग करेंगे।
इसके बाद सड़क मार्ग से चुर्क स्थित सर्किट हॉउस आयेंगे और विभागीय अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस चुर्क में बैठक करेंगे और अपराह्न 4 बजे उप मुख्यमंत्री हेलीपैड चुर्क से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जायेंगे।