Sonbhadra News :दुद्धी को जिला बनाओ की मांग को लेकर कचहरी गेट पर प्रदर्शन, की जमकर नारेबाजी
दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे कचहरी गेट पर अधिवक्ताओ ने जमकर प्रदर्शन किया।

sonbhadra
7:29 PM, August 24, 2024
रमेश यादव (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र।दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे कचहरी गेट पर अधिवक्ताओ ने जमकर प्रदर्शन किया।जिला बनाओ संघर्ष समिति के महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा ने कहा कि जनपद सोनभद्र दुद्धी क्षेत्र से अत्यधिक दूरी पर स्थित है । यह पूरा क्षेत्र नक्सल प्रभावित,औद्योगिक बहुल्य,आदिवासी बहुल्य है। इसको विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए तत्काल दुद्धी को नया जिला घोषित कर देना चाहिए।जिला बनाओ संघर्ष समिति ने अफ़सोस जताते हुए कहा कि दुद्धी जिला की मांग लम्बे समय से चल रही हैं और लगातार दुद्धी को जिला बनाने की मांग के परिपेक्ष्य में आंदोलन व धरना प्रदर्शन के माध्यम से पुरजोर ढंग से उठाई जा रही है। शासन और प्रशासन इस मुद्दे पर गंभीर नजर नहीं आ रही है।जो चिंतनीय हैं।
इस मौके पर उदय लाल मौर्य,अमरावती देवी,सत्यनारायण यादव,छोटेलाल अग्रहरी,प्रेमचंद यादव,राकेश तिवारी,पूर्व सचिव दिनेश कुमार,रविकांत,आशीष कुमार गुप्ता, अनिल कुमार,अभिनाथ यादव,रामजीत भारती सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।




