Sonbhadra News :दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन व नारेबाजी

दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने शनिवार की दोपहर लगभग 1 बजे कचहरी गेट के मुख्य द्वार पर जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी किया।

news-img

दुद्धी को जिला बनाने की मांग करते संघर्ष मोर्चा के लोग

sonbhadra

7:21 PM, March 29, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

रमेश (संवाददाता )

 दुद्धी,सोनभद्र। दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने शनिवार की दोपहर लगभग 1 बजे कचहरी गेट के मुख्य द्वार पर जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि तीन प्रान्तों से घिरा दुद्धी तहसील क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य पिछड़ा, नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। दुद्धी तहसील का बॉर्डर सोनभद्र जनपद मुख्यालय से 150 किलोमीटर की दूरी पर है। इसके साथ ही दुद्धी जिला बनने के सभी मानक को भी पूरा कर रहा है और सरकार को भारी मात्रा में रेवेन्यू दुद्धी से मिलता है फिर भी दुद्धी को जिला नही बनाया गया।कहा कि दुद्धी को जिला बनाये जाने की मांग पिछले तीन दशकों से किया जा रहा है।इसके साथ ही चुनाव के दौरान प्रदेश व केंद्र के मंत्रियों व नेताओं ने दुद्धी को जिला बनाने का वादा किया था। इसलिए चुनावी वादा पूरा करते हुए दुद्धी को जिला बनाया जाए और विकास कराया जाए। संघर्ष समिति के महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा ने कहा कि वर्षों से जिला बनाए जाने की मांग की जा रही है उसके बावजूद शासन स्तर से कोई सकारात्मक और ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है जबकि प्रशासनिक स्तर से जिले बनाए जाने संबंधित रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। 
इस मौके पर दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव सिविल वर संघ के निवर्तमान अध्यक्ष विष्णु कांत तिवारी,रामजी पांडे,नंदलाल,प्रभु सिंह कुशवाहा, सत्यनारायण यादव, राकेश श्रीवास्तव, प्रेमचंद गुप्ता,रामेश्वर राव आशीष गुप्ता, राकेश कुमार,अमरावती देवी,अभिनाथ यादव, संजय यादव, अनिल कन्नौजिया सहित काफी संख्या में अधिवक्ता व मोर्चा के पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.