Sonbhadra News :तहसील मुख्यालय पर पत्रकार भवन उपलब्ध कराने की मांग, पत्रकारों ने सौंपा डीएम को ज्ञापन

शनिवार को दुद्धी तहसील समाधान दिवस में आए जिलाधिकारी बीएन सिंह से स्थानीय पत्रकारों ने तहसील मुख्यालय पर पत्रकार भवन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। डीएम को सौपे मांग पत्र में पत्रकारों ने कहा हैं कि

news-img

दुद्धी में जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपते पत्रकार

sonbhadra

6:53 PM, April 5, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

रमेश (संवाददाता )दुद्धी, सोनभद्र। शनिवार को दुद्धी तहसील समाधान दिवस में आए जिलाधिकारी बीएन सिंह से स्थानीय पत्रकारों ने तहसील मुख्यालय पर पत्रकार भवन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। डीएम को सौपे मांग पत्र में पत्रकारों ने कहा हैं कि दुद्धी तहसील पुरानी तहसील हैं, पहले यहां सहायक सूचना अधिकारी भी रहते थे जो पत्रकारों को सरकारी सूचना उपलब्ध कराने में मदद करते थे लेकिन आज तक दुद्धी तहसील मुख्यालय पर पत्रकारों के एक भी भवन नही हैं, इसलिए प्रेस कांफ्रेस सहित अन्य कार्यक्रमों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। जबकि पत्रकार सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की कड़ी हैं और जनहित की योजनाओं का प्रचार -प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए पत्रकारों के लिए तहसील मुख्यालय पर पत्रकार भवन होनी चाहिए। पत्रकारों की बातों को सुनने के बाद जिलाधिकारी महोदय ने एसडीएम से पत्रकार भवन की बावत बातचीत की।इस मौके पर अशोक कन्नौजिया, जीतेन्द्र अग्रहरि, रमेश यादव, रवि सिंह, भीम जायसवाल, इब्राहिम, नीतीश सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहें।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.