Sonbhadra News : कोन अस्पताल में एक महिला व हड्डी के डाक्टर की मांग तेज
स्थानीय सीएचसी में विशेषज्ञ डाक्टर व एक महिला डॉक्टर की तैनाती की मांग को लेकर राष्ट्रीय नव निर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु ने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की है।

sonbhadra
8:33 PM, March 9, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
० डाक्टर की मांग को लेकर दयालु ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
० दो लाख आबादी के इलाज के बीच सीएचसी में एक डाक्टर की तैनाती
कोन (सोनभद्र) । स्थानीय सीएचसी में विशेषज्ञ डाक्टर व एक महिला डॉक्टर की तैनाती की मांग को लेकर राष्ट्रीय नव निर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु ने हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों को इलाज के लिए आज भी 80 किलोमीटर दूर राबर्ट्सगंज जाना पड़ता है।
राबर्ट्सगंज विधानसभा के कोन क्षेत्र स्थित सरकारी अस्पताल मे पांच डाक्टर की नियमित डयुटी तथा एक महिला डाक्टर की अनिवार्य नियुक्ति की मांग को लेकर राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट के तत्वाधान मे हस्ताक्षर अभियान लगातार चलाया जा रहा है
इस अभियान का संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय आशीष पटेल ने पहले ही संबंधित विभाग को पत्र जारी किया था जिसके बाद दो डाक्टर नियमित रूप से बैठने लगे है लेकिन अभी भी हड्डी के डाक्टर और महिला डाक्टर की नियुक्ति नही हो पाई है जिससे क्षेत्र के लोगो मे नाराजगी बनी हुई है।
राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु के नेतृत्व मे यह अभियान लगातार आगे बढाया जा रहा है इसी क्रम मे रविवार को ग्राम पंचायत खरौंधी के टोला घघिया मे हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जहां आनन्द पटेल दयालु ने ग्रामीणो से हस्ताक्षर कराकर आम आदमी की समस्या को मजबूती से उठाते हुए डाक्टर की तैनाती का भरोसा दिलाया।
इस दौरान आनन्द पटेल दयालु ने कहा कि लगभग दो लाख आबादी वाले क्षेत्र मे कम से कम एक महिला डाक्टर और हड्डी के डाक्टर का तैनाती कोन सीएचसी में होना बहुत जरूरी है आज भी लोगो को इलाज के लिए लगभग 80 किलोमीटर दूर राबर्ट्सगंज जाना पडता है लेडिज डाक्टर नही है हड्डी के डाक्टर नही है और जांच की पर्याप्त मशीन भी उपलब्ध नही है कुछ डाक्टर की नियुक्ति तो हुई है लेकिन वे नियमित नही आ रहे है इसी के खिलाफ यह हस्ताक्षर अभियान और प्रदर्शन चलाया जा रहा है
दयालु ने कहा कि डाक्टर की नियुक्ति तक हस्ताक्षर अभियान जारी रहेगा। हस्ताक्षर अभियान में
मुख्य रूप से गांव के सत्यनारायण पटेल,अरुण कन्नौजिया , अनिल खरवार सहित दर्जनो ग्रामीण मौजूद रहे कार्यक्रम मे संतोष कनौजिया प्रदेश उपाध्यक्ष, विकास कुमार गौड प्रदेश सचिव और अजय पटेल जिला उपाध्यक्ष भी उपस्थित रहे।



