Sonbhadra News : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से की मुलाकात
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिलकर जहां एक ओर व्यापारियों एवं आम नागरिकों से संबंधित कई समस्याओं से अवगत कराया ।

sonbhadra
3:39 PM, July 7, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिलकर जहां एक ओर व्यापारियों एवं आम नागरिकों से संबंधित कई समस्याओं से अवगत कराया वहीं दूसरी ओर औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने हेतु आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षो से औद्योगिक क्षेत्र की मांग कई पटलों पर निरंतर उठाई जा रही थी यह विषय केवल एक मांग नहीं बल्कि जनपद की आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और औद्योगिक प्रगति से जुड़ी जन भावना का प्रतीक था। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के अथक प्रयास, दूरदर्शी नेतृत्व, सकारात्मक सोच, प्रशासनिक दक्षता एवं त्वरित निर्णय क्षमता के परिणाम स्वरूप इस बहु प्रतीक्षित पल को एक माह में के भीतर धरातल पर उतारने की दिशा में प्रभावी कदम बताया। हम जनपद के समस्त व्यापारी उद्यमी एवं नागरिक की ओर से इस विकासोन्मुखी दृष्टिकोण के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सादर आभार व्यक्त करते हैं। इस मौके पर जिलाधिकारी को सम्मान पत्र देते हुए श्री शर्मा ने कहा औद्योगिक क्षेत्र की मांग पिछले डेढ़ वर्षो से की जा रही थी परिणाम स्वरुप जनपद में बहु प्रतीक्षित औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना का शुभारंभ हो गया है। संगठन के जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार लैंड पुलिंग मॉडल को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है । सरकार ने काशी विंध्य क्षेत्रीय विकास की अवधारणा को आगे बढ़ाया है जिसमें सोनभद्र भी शामिल है । उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि वाराणसी में वीडीए द्वारा विकसित की जा रही आनंद काशी योजना, कल्लीपुर एवं रूद्र विहार योजना लैंड पूलिंग के माध्यम से विकसित की जा रही है जिसमें किसानों का व्यापक समर्थन भी मिल रहा है । वाराणसी के कमिश्नर राज लिंगम द्वारा किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए 22 कास्त कारो को सम्मानित भी किया है। श्री शर्मा जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि नगर के विकास हेतु हर प्लानिंग में नगर पालिका के साथ पीडब्ल्यूडी, बिजली विभाग, दूरसंचार, जल निगम आदि विभागों की भी सहभागिता हो कोई विभाग सड़क बनाता है तो कोई विभाग अपनी जरूरत के हिसाब से सड़क की खुदाई शुरू करा देता है इससे न सिर्फ धन का अव्यय होता है बल्कि आम आदमी का जनजीवन भी प्रभावित होता है। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि प्रत्येक वर्ष स्कूल खुलने के बाद सीबीएसई बोर्ड से संचालित स्कूलों से जारी फरमान के तहत एनसीईआरटी की किताबें एक ही दुकान से चौगुनी ऊंचे दामों पर मिलती हैं हमारी मांग है कि स्कूल खुलने के कुछ दिन पूर्व स्कूल की वेबसाइट पर किताब का नाम विषय, प्रकाशक का नाम, मूल्य सहित नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया जाए इसके बाद संशोधित लिस्ट जारी न की जाए । वार्ता में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष क्रमशः धर्मराज सिंह, राजेश जायसवाल, नागेंद्र मोदनवाल, कृष्णा सोनी, प्रदीप जायसवाल,यशपाल सिंह, दीप सिंह पटेल, विनय जायसवाल, सुनील सरोज, नगर महामंत्री जसकीरत सिंह, नगर कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ सांवरिया नगर संयोजक अमित अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।




