Sonbhadra News:बढ़नीनाला तालाब पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर एसडीएम से मिला अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल,उठाई जलाशय संरक्षण की मांग

गुरुवार को दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रभु सिंह एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अरुणोदय जौहरी ने एसडीएम से मुलाक़ात कर दुद्धी स्थित तालाब, पोखरा,बांध, भीठा तथा जलाशय

news-img

sonbhadra

6:34 AM, May 16, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

रमेश (संवाददाता)


- दुद्धी व सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्षो ने कस्बे मे स्थित तालाब,जलाशय एवं भीठा की जमीन संरक्षण की उठाई मांग
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी कस्बे मे स्थित सरकारी जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर दुद्धी व सिविल बार एसोसिएशन के दोनों अध्यक्षो ने एसडीएम निखिल यादव से मिलकर चिंता जाहिर की हैं। गुरुवार को दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रभु सिंह एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अरुणोदय जौहरी ने एसडीएम से मुलाक़ात कर दुद्धी स्थित तालाब, पोखरा,बांध, भीठा तथा जलाशय आदि की भूमि संरक्षित करने की मांग की। द्वव अध्यक्षो ने कहा कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 मे बढ़नीनाला जलाशय हैं।यह जलाशय शहरी जलस्तर को बनाए रखने एवं पशु पक्षियों के लिए पानी का सहारा हैं। आरोप हैं कि नगर पंचायत कुछ व्यक्तियों के निजी स्वार्थ से प्रभावित होकर बढ़नीनाला जलाशय को मिट्टी से पाटकर सड़क निर्माण किया जा रहा है जहां पर रोड की कोई आवश्यकता नही है और न ही कोई आवागमन है। इसके पहले पूर्व चेयरमैन द्वारा जब जलाशय कि सुंदरकरण कराया जा रहा था तो तत्कालीन उपजिलाधिकारी द्वारा रोककर जीर्णोद्धार एवं गहरीकरण कराया गया था ताकि जलस्तर बनी रहे,लेकिन पुनः वर्तमान में नगर पंचायत द्वारा कुछ लोगों के निजी स्वार्थ मे सरकारी जलाशय को मिट्टी से पाटकर सड़क व घाट निर्माण कराने के नाम अतिक्रमण किया जा रहा है। इस जलाशय में मिट्टी पाटने से जलाशय का मूल स्वरूप भी बिगड़ रहा हैं तथा वाटर लेबल पर भी असर पड़ेगा जिसे जनहित में रोका जाना अतिआवश्यक है जिससे वाटर लेबल का स्तर बना रहे।अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने नापी कराकर सरकारी जलाशय आदि को संरक्षित करने की मांग की। एसडीएम निखिल यादव ने द्वव अध्यक्षो को भरोसा दिलाया कि सरकार जमीनों पर किसी भी क़ीमत पर अतिक्रमण नहीं होने दी जाएगी।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.