Sonbhadra News :सोनभद्र से दिल्ली पहुंचा प्रतिनिधि मंडल, रेजांगला युद्ध के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

सोनभद्र से दिल्ली पहुंचा प्रतिनिधि मंडल, रेजांगला युद्ध के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

news-img

sonbhadra

7:40 AM, November 19, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

सोनभद्र से दिल्ली पहुंचा प्रतिनिधि मंडल, रेजांगला युद्ध के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि


दुद्धी, सोनभद्र। देश की राजधानी दिल्ली के जंतर -मंतर पर आयोजित रेजांगला युद्ध के अमर शहीदों के याद मे मनाए जाने वाले शौर्य दिवस पर सोनभद्र जिले से अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का प्रतिनिधि मंडल भी दिल्ली पहुंचा।1962 में हुए रेज़ांगला युद्ध के 'शौर्य दिवस' के अवसर पर अमर शहीदों को शत-शत नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।बताया जाता हैं कि रेजांगला मे 1962 के भारत-चीन युद्ध हुआ था।जो लद्दाख के दुर्गम रेजांगला दर्रे पर 18 नवंबर 1962 को हुआ था। जिसमें 13 कुमायूं बटालियन की चार्ली कंपनी के 120 अहिर सैनिकों ने भारी संख्या में चीनी सेना का बहादुरी से सामना किया। भीषण ठंड और संसाधनों की कमी के बावजूद, भारतीय सैनिकों ने लगभग 3,000 चीनी सैनिकों को टक्कर दी, जिसमें 1300 से अधिक चीनी सैनिक मारे गए और इस युद्ध मे 114 भारतीय वीर अहीर सैनिक शहीद हुए।रेजांगला युद्ध 120 वीर अहीर में से करीब आधा दर्जन सैनिक विजय प्राप्त करके लौटे जिसमें से वीर सैनिक रामचंद्र यादव आज भी जीवित हैं और वह रेजंगला युद्ध की कहानी बताते-बताते भावुक भी हो जाते हैं।
आज 18 नवम्बर को वीर अहीर सैनिकों की याद मे शौर्य दिवस दिल्ली मे मनाया गया जहाँ देश भर के तमाम सैनिक उपस्थित हुए। जहाँ सैनिकों ने अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग उठाई साथ ही उन्होंने जाति गणना कराने की भी पुरजोर मांग रखी। सोनभद्र उत्तर प्रदेश से दिल्ली जाने वालों मे अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जिला अध्यक्ष जगत नारायण यादव,प्रवक्ता त्रिभुवन यादव,कोषाध्यक्ष रामप्रसाद यादव,विशिष्ट आमंत्रित सदस्य शिव कुमार यादव जंतर मंतर पर आयोजित कार्यक्रम मे उपस्थित हुए।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.