Sonbhadra News : संदिग्ध परिस्थिति में अधेड़ की मौत, पुलिस जांच में जुटी
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पीपरखाड के टोला शिवदामर निवासी श्माम बिहारी 45 वर्ष पुत्र रामसुंदर उरांव का शुक्रवार की रात्रि में संदिग्ध मौत हो गई,

sonbhadra
1:28 PM, June 6, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पीपरखाड के टोला शिवदामर निवासी श्माम बिहारी 45 वर्ष पुत्र रामसुंदर उरांव का शुक्रवार की रात्रि में संदिग्ध मौत हो गई । सूचना पर पहुंची कोन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुध्दी भेज दिया।
ग्रामीणों से मिलीं जानकारी के अनुसार शुक्रवार को श्याम बिहारी का अपने पट्टीदारों में लड़ाई होने की बात बताई जा रही है, श्याम बिहारी काफी शराब का सेवन किया था। रात्रि में अचानक मौत हो गई।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि श्याम बिहारी अत्यधिक शराब का सेवन किया था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही मौत का कारण स्पष्ट हो जायेगा।




