Sonbhadra news : जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान बंदी की मौत
जिला चिकित्सालय में बंदी का इलाज चल रहा था, जो आज 11 के लगभग जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई।

sonbhadra
6:44 PM, February 3, 2025
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र। जिला कारागार गुरमा में निरुद्ध बंदी शिव प्रसाद 59 वर्ष पुत्र स्व. मुनेश्वर बैगा निवासी कजरहट, डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र का रहने वाला था। जो जिला कारागार में धारा 304, 504, 323 अपराध मेंं निरुद्ध था । शिव प्रसाद बैगा जो अवस्था के साथ - साथ काफी दिनों से टीबी बीमारी से ग्रसित था। जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा था, जो आज दिनांक 3 फरवरी सोमवार दिन 11 के लगभग जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसकी जानकारी सम्बंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा परिजनों को सूचना दे दिया गया है।




