Sonbhadra news : हंसुआ नाले में मिला युवक का शव
पंडरी कला गांव के पास हंसुआ नाले में पानी में युवक का शव उतराया हुआ मिला

sonbhadra
7:29 PM, April 30, 2025
अखिलेश कुमार सिंह (संवाददाता)
रामगढ़, सोनभद्र । पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पंडरी कला गांव के पास हंसुआ नाले में पानी में युवक का शव उतराया हुआ मिला थाना प्रभारी दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि सायंकाल 4:00 बजे ग्राम प्रधान पडरीकला द्वारा सूचना दी गई की हंसुआ नाला ग्राम पडरी कला में एक व्यक्ति का शव नाले में उतराया हुआ है ।मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया गया तो मालूम हुआ कि यह शव बगल के गांव करवनिया थाना रामपुर बरकोनिया जनपद निवासी रंजीत उर्फ राजा पांडे पुत्र स्वर्गीय कृष्ण मुरारी पांडे उम्र करीब 25 वर्ष का है। यह अपनी मां के हाथ से खाना लेकर रात में 8:00 बजे घर से निकला था और आज इसका शव नाले के अंदर पाया गया है ।उनकी मां व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यह नशा करते थे और थोड़ा सा दिमागी रूप से भी डिस्टर्ब थे और पानी में डूब जाने से उनकी मृत्यु हुई है। शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है




