Sonbhadra News : संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
30 वर्षीय शारद पठारी पुत्र राज नारायन का अपने ही कच्चे घर के बडेर में साड़ी के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।

sonbhadra
11:18 AM, October 31, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । कोटा गांव के टोला बसुधा (पूर्वी) स्थित एक कच्चे मकान के बडेर में साड़ी के सहारे फंदे से युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता हुआ शव मिला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई।
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात को चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव के टोला बसुधा (पूर्वी) निवासी 30 वर्षीय शारद पठारी पुत्र राज नारायन का अपने ही कच्चे घर के बडेर में साड़ी के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।
शव को देखते ही परिजनों में मातम छाया गया और परिजनों की रोने व चीख पुकार को सुनकर आसपास की भीड़ इकट्ठा हो गई।
घटना की जानकारी शनिवार की सुबह चोपन थाना पुलिस को दी गई । सूचना पाकर चोपन थाना की पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गई और जांच की कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया दिया गया।




