Sonbhadra News : रेलवे ट्रैक के किनारे खम्बे से लटकता मिला युवक का शव, हड़कंप
शक्तिनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रेलवे ट्रैक किनारे स्थित खम्बे पर रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटका हुआ मिला। पुलिस ने मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के रहने वाले युवक के रूप में की है। पुलिस ने शव..

sonbhadra
4:50 PM, September 27, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । शक्तिनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रेलवे ट्रैक किनारे स्थित खम्बे पर रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटका हुआ मिला। पुलिस ने मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के रहने वाले युवक के रूप में की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीओ पिपरी अमित कुमार के मुताबिक, शुक्रवार सुबह खड़िया नाउ बस्ती स्थित रेलवे ट्रैक के किनारे लगे खम्बे पर रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटकता मिला। रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रहे लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सुचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और मृतक की पहुंचान मध्य प्रदेश के बंधौरा निवासी 20 वर्षीय संदीप साकेत के रूप में की है। घटना की जानकारी पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गये हैं। घटना की जांच की जा रही है।




