Sonbhadra News: कुएं मे महिला का मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के परसौना मे एक कुएं मे महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई। उषा 39 वर्ष का शव मंगलवार को उसके घर के नजदीक कुएं से निकाला गया।पीएम के लिए भेजा गया। घटना से परिजनो मे कोहराम मच गया।

sonbhadra
6:23 PM, October 2, 2024
राजकुमार गप्ता (संवाददाता)
घोरावल। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा चौकी अंतर्गत परसौना गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई। उषा पत्नी सुरेश बैसवार का शव कुएं मे मंगलवार को मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बुधवार को भेजा। बताया गया कि सोमवार की रात घर से ऊषा पानी लाने के लिए निकली थी लेकिन जब काफी समय बीत जाने के बाद घर नहीं लौटी तो स्वजन उसकी खोजबीन करने लगे। मंगलवार को कुएं की जगत के पास टॉर्च गिरा देखकर स्वजन टॉर्च लेकर कुएं मे ध्यान से निगाह डाले तो कुएं में वह गिरी पड़ी दिख रही थी। कुएं को खाली कराया गया और शव बाहर निकाला गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। इस मामले मे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि ऊषा की मौत हुई है। उषा की ससुराल परसौना तथा मायका मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला के गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिसिरगवा में है। बताया कि इस मामले में उषा के भाई भूपेन्द्र कुमार बैसवार के मुताबिक उसकी बहन ऊषा उम्र 39 वर्ष की शादी वर्ष 2004 में सुरेश कुमार बैसवार निवासी परसौना के साथ हुई थी। बीते 30 सितंबर की रात ससुराल परसौना में बहन कुएँ पर पानी लेने गई थी जोकि घर के पास था। लेकिन वापस नही आई। मंगलवार की दोपहर शाम को कुएँ के पास टार्च दिखाई देने पर आशंका बनी। कुएँ का पानी निकाला गया तब ऊषा का शव मिला। ऊषा का पैर फिसल जाने से कुएँ में गिर कर गहरे पानी में डूब जाने से मौत की आशंका है। मिली सूचना पर पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।




