Sonbhadra News : तेनूडाही के जंगल में फंदे से लटकता मिला अज्ञात युवक का शव
मांची थाना क्षेत्र के तेनुडाही के जंगल में एक परास के पेड़ से अपने ही शर्ट को बांधकर लटकता हुआ एक अज्ञात युवक का शव शनिवार को अल सुबह ग्रामीणों ने देखा ।

sonbhadra
12:12 PM, September 28, 2024
अवधेश पटेल (संवाददाता)
■ मौके पर पहुंची सुअरसोत चौकी पुलिस
वैनी (सोनभद्र) । मांची थाना क्षेत्र के तेनुडाही के जंगल में एक परास के पेड़ से अपने ही शर्ट को बांधकर लटकता हुआ एक अज्ञात युवक का शव शनिवार को अल सुबह ग्रामीणों ने देखा । जिसके बाद गांव में आकर ग्रामीणों से बताऐ तो लोग मौके पर जा कर देखा और घटना कि सूचना चौकीदार ने सुअरसोत चौकी पुलिस को दिया ।और मौके पर संजय सिंह चौकी प्रभारी सुअरसोत ने पहुंच कर शव को देखा शव का चेहरा छतबिक्षत देख फारेन्सिंक टीम को दिया है, मौके पर पहुंचे सुआरसोत, तेनूडाही, कजियारी, दरमा, खलियारी के ग्रामीणों ने भी शव का पहचान नहीं कर पा रहे हैं। मौके पर पहुंचे सुआरसोत चौकी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि अभी सुचना फारेन्सिंक टीम को दिया गया है उनके आने के बाद शव को निचे उतरा जाएगा,जो विधिक कार्रवाई है किया जाएगा।अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों के अनुसार शव दो दिन पहले का ही है।




