Sonbhadra news : वैष्णो मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

sonbhadra
12:00 PM, November 1, 2026
एम. शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र)। डाला बाड़ी स्थित वैष्णो माता मंदिर के सामने चोपन-बिल्ली रेल मार्ग पर बीती रात करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची डाला पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
डाला चौकी के उपनिरीक्षक उमाकांत सिंह के अनुसार, मृतक का चेहरा क्षत-विक्षत था और उसका बायां हाथ कट गया था। मौके से मिले पर्स में कुछ रुपये और एक बच्चे की तस्वीर बरामद हुई है। इसके अलावा घटनास्थल से करीब एक से डेढ़ किलोमीटर दूर एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी मिली है।
पुलिस मोटरसाइकिल और अन्य बरामद सामान के आधार पर मृतक की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।




