Sonbhadra News : पेड़ से लटकता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जाँच में जुटी पुलिस
रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के लोढ़ी टोल प्लाजा के पास एक 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला। सुचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और मृतक की पहचान के लिए शव को....

sonbhadra
11:18 PM, August 24, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के लोढ़ी टोल प्लाजा के पास एक 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला। सुचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और मृतक की पहचान के लिए शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हॉउस में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है।
जानकारी के मुताबिक, आज देर शाम रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के लोढ़ी टोल प्लाजा से अंदर जंगल में एक तीस वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव करंज के पेड़ से गमछे के सहारे लटकता मिला। स्थानीय लोगों से सुचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए पोस्टमॉर्टम हॉउस के भेजवा दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय ने बताया कि "स्थानीय लोगों से एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटके होने की सूचना मिली है, पूरे मामले की जांच की जा रही है।"




