Sonbhadra News : घर में नवविवाहित का फंदे से झूलता मिला शव
ग्राम पंचायत खरौधी के टोला बोदार निवासी काजल 19 वर्ष पत्नी गोविंद चंद्रवंशी की बुधवार की सांय अपने घर की कमरे में दुपट्टा से झूलता हुआ शव मिला । शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।
sonbhadra
9:53 PM, September 4, 2024
पी0के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
■ कोन थाना क्षेत्र के बोदार का है मामला
कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरौधी के टोला बोदार निवासी काजल 19 वर्ष पत्नी गोविंद चंद्रवंशी की बुधवार की सांय अपने घर की कमरे में दुपट्टा से झूलता हुआ शव मिला । शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों ने आत्महत्या करने की बात कही।
परिजनों व ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गोविंद चंद्रवंशी की शादी दो माह पुर्व ही दुध्दी थाना क्षेत्र निवासी काजल से हुयी थी । शादी के कुछ दिन बाद ही पति कमाने गोवा चला गया । घर पर केवल ससुर व देवर रहते थे । सास की मौत पिछले वर्ष ही कच्ची दीवाल गिरने से हो गयी थी । मृतक काजल कुछ दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी कि मंगलवार को ही नवविवाहिता के भाई वगैरह विदाई के लिए आये थे परन्तु एक डेढ सप्ताह ही आने की बात कहते हुये दादी सास ने विदाई करने से मना कर दी । इसके बाद लेने आये भाई सुबह ही वापस चले गये । ससुर खेत में काम करने व देवर रोज के भांति कोन में निजी अस्पताल में काम करने आया ही था कि जब खेत से काम करके ससुर वापस घर आते ही बहु को आवाज लगाते हुये पानी मांगा, परन्तु कोई आवाज नहीं मिलने पर कमरे में देखा तो फंदे से झूलती मिली। जिसकी सूचना लड़की के घर वाले को व पुलिस को दिया । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।
इस संबंध मे प्रभारी निरीक्षक गोपाल थी गुप्ता ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जायेगा, घटना के बाद मृतक लडकी के पिता मौजूद रहे।अभी कोई तहरीर नहीं मिला है रिपोर्ट व तहरीर अनुसार कार्यवाही की जायेगी।परिजनों का मानना है कि काजल जिद्दी टाइप की थी जो विदाई ना होने के कारण फंदे से झूलकर आत्महत्या करने की बात कही जा रही है।




