Sonbhadra News : संदिग्ध परिस्थिति में कमरे के अंदर मिला नाबालिक युवक का शव, हड़कंप
थाना चोपन के चौकी क्षेत्र डाला बाड़ी सेवा सदन के पीछे वार्ड न. 2 में एक नाबालिक लड़के का शव संदिग्ध परिस्थिति में घर के अंदर मिला । जिससे क्षेत्र हड़कम्प मच गया
sonbhadra
9:23 PM, August 5, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । थाना चोपन के चौकी क्षेत्र डाला बाड़ी सेवा सदन के पीछे वार्ड न. 2 में एक नाबालिक लड़के का शव संदिग्ध परिस्थिति में घर के अंदर मिला । जिससे क्षेत्र हड़कम्प मच गया । कुछ दिनों से नाबालिक लड़का दिखाई नहीं ड्ड रहा था । जिसके बाद कमरे से आ रही दुर्गंध को लेकर आसपास के लोगों को संदेह हुआ । लोगों ने रिश्तेदार को बुलवाकर अंदर से बंद कमरे का कुंडी तोड़कर खोला तो नाबालिक का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला । यह देख लोग सन्न राह गए । स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी । सूचना पाकर मौके पर चोपन इंस्पेक्टर विजय चौरसिया एवं चौकी इंचार्ज शिवकुमार सिंह पहुंचे । मृतक की पहचान आनंद गुप्ता पुत्र महेंद्र गुप्ता उम्र करीब 14 वर्ष के रूप में हुई । घटना को लेकर पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का संदेश जता रही है । फिलहाल पुलिस के जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।




