Sonbhadra News : विवाहिता का घर के अंदर लटकता मिला शव
स्थानीय थाना क्षेत्र के अहिरबुढवा गांव में बुधवार की रात एक विवाहिता ने घर के अंदर दुपट्टे के सहारे धरन में फांसी लगाकर जान दे दी।

sonbhadra
4:41 PM, March 19, 2026
राजेश कुमार (संवाददाता)
बभनी (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के अहिरबुढवा गांव में बुधवार की रात एक विवाहिता ने घर के अंदर दुपट्टे के सहारे धरन में फांसी लगाकर जान दे दी। पति का कहना है कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी और रांची से उसका इलाज भी चल रहा था।बभनी थाना क्षेत्र के अहिरबुढवा गांव निवासी 40 वर्षीय प्रमिला देवी पत्नी जदुनाथ निवासी अपने बच्चों के साथ खाना खाकर सो रही थी। सुबह जब बच्चे सो कर उठे तो देखा की मां धरने में दुपट्टे के सहारे लटक रही है। यह देख वे चीखना शुरू कर दिया।चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी इकठ्ठा हो गये।घटना की सूचना मृतका के पति को भी दिया गया। पति अमवार कनहर परियोजना में काम करता है। वह बुधवार को भी काम पर गया था। सूचना मिलते ही पति मौके पर पहुंच गया। घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति जदुनाथ ने बताया कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। रांची से उसका इलाज भी चल रहा था।प्रभारी निरीक्षक बभनी डीपी यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।



