Sonbhadra news : महुआ के पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस
पनारी ग्राम पंचायत के परास पानी टोला में बुधवार सुबह एक विवाहिता का शव महुआ के पेड़ से साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला।

sonbhadra
1:45 PM, September 2, 2026
एम. शर्मा (संवाददाता)
डाला, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के पनारी ग्राम पंचायत के परास पानी टोला में बुधवार सुबह एक विवाहिता का शव महुआ के पेड़ से साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार टेडिहवा टोला बेलहत्थी निवासी रामचन्द्र खरवार की पत्नी शिवकुमारी (25) रक्षाबंधन के अवसर पर अपने मायके आई थी। बुधवार सुबह करीब 10 बजे मायके के घर से लगभग 150 मीटर दूर महुआ के पेड़ पर उसका शव लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।
घटना की सूचना पर फॉरेंसिक फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। विवाहिता की शादी को सात वर्ष से कम समय होने के कारण शव का पंचनामा प्रशिक्षु नायब तहसीलदार अंकिता सिंह की मौजूदगी में कराया गया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।




