Sonbhadra News : संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला युवक का शव, जाँच में जुटी पुलिस
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।

सोनभद्र
5:25 PM, August 16, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
ये है मामला -
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढी गांव में एक व्यक्ति के संदिग्ध परिस्थितियों में शव उसी के घर के बगल में मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रधान को दिया। प्रधान ने इसकी सूचना तत्काल ही पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची लोढी चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने शव को कब्जे मे लेकर उसकी शिनाख्त में जुट गए। वहीं मृतक व्यक्ति की शिनाख्त रमेश खरवाल (50वर्ष) पुत्र रामसूरत निवासी लोढ़ी के रूप में किया गया।
वहीं परिजनों के मुताबिक रमेश खरवार दूसरे जगह खेती करता था। देर रात में वह घर आया था। कब और कैसे मौत हो गयी कुछ जानकारी नहीं है।
लोढी चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने बताया कि "मृतक के घर के बगल में ही सड़क किनारे उसका शव मिला है। मृतक की चार शादियां हुई थी, वह खेती का कार्य करता था। इसके साथ वह शराब का सेवन ज्यादा करता था। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।"




