Sonbhadra News : चेन्नई में कमाने गए युवक का शव पहुँचा गांव, परिवार में कोहराम
बभनी थाना क्षेत्र के पोखरा ग्राम पंचायत के नवाटोला निवासी हरि प्रसाद (27वर्ष) की चेन्नई में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। एक सप्ताह बाद रविवार को जब उनका शव गांव पहुंचा, तो पूरे क्षेत्र में शोक की....

sonbhadra
3:27 PM, January 4, 2026
राजेश कुमार (संवाददाता)
बभनी । बभनी थाना क्षेत्र के पोखरा ग्राम पंचायत के नवाटोला निवासी हरि प्रसाद (27वर्ष) की चेन्नई में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। एक सप्ताह बाद रविवार को जब उनका शव गांव पहुंचा, तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, हरि प्रसाद पांच साल पहले चेन्नई कमाने गए थे और वहां एक टूल्स बनाने वाली फैक्ट्री में काम करते थे।पिछले रविवार रात लगभग 11 बजे काम से लौटते समय और होटल में खाना खाने के बाद वे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। पहले एक बाइक ने उन्हें टक्कर मारी, फिर एक कार ने रौंद दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान सोमवार सुबह छह बजे चेन्नई में उनकी मौत हो गई। हरि प्रसाद अपने माता-पिता राम प्रसाद और शांति देवी के चार बच्चों में सबसे बड़े थे। मां शांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक का शव रविवार को लगभग 11 बजे एम्बुलेंस से नवाटोला गांव पहुंचा। इस घटना ने बभनी क्षेत्र में रोजगार की तलाश में देश के विभिन्न स्थानों पर जाने वाले युवाओं के परिवारों में चिंता बढ़ा दी है।




