Sonbhadra News : बाहर कमाने गए युवक का घर लौटा शव, कोहराम
चोपन क्षेत्र अन्तर्गत कुकर बंधी में बाहर कमाने गए युवक का शव गांव पहुँचे ही गाँव वालो ने एम्बुलेंस को रोक कर मुआवजे की मांग करने लगे।

एम्बुलेंस से शव आने के बाद जुटी भीड़
sonbhadra
7:55 PM, January 3, 2025
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । थाना चोपन क्षेत्र अन्तर्गत कुकर बंधी में बाहर कमाने गए युवक का शव गांव पहुँचे ही गाँव वालो ने एम्बुलेंस को रोक कर मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने गाँव वालो को समझा बुझाकर शव को दाह संस्कार के लिए भेजा।चोपन थाने के उपनिरीक्षक मेराज खान ने बताया कि अजय गोंड़(17) पुत्र रमाशंकर निवासी ग्राम पंचायत कोटा के कुकरबंधी जो कुछ माह पहले बागपत काम करने के सिलसिले में गया था जो वहा कुछ दिनों से बीमार चल रहा था, जिसकी मौत एक जनवरी 2025 को हो गई थी, सूचना होने पर मृतक अजय के पिता रमाशंकर बागपत गए थे ,बागपत की पुलिस द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से मृतक अजय के शव को ग्राम पंचायत कोटा के कुकरबंधीं गाँव में भेजा गया।जिसका शव शुक्रवार को घर पहुँचते ही परिजन विलाप करने लगे और मुवावजे को लेकर ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को रोक दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने लोगो को समझा बुझाकर परिजनों द्वारा दाह संस्कार कराया गया।




